
IPS Keval Khurana Death: फैक्ट 24 न्यूज़ : उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन 24 फरवरी 2025 को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में हुआ। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन से उत्तराखंड पुलिस विभाग और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।
केवल खुराना उत्तराखंड के काबिल और होनहार पुलिस अधिकारी माने जाते थे। उन्होंने एसएसपी उधमसिंह नगर, देहरादून और निदेशक ट्रैफिक व होमगार्ड जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कई बड़े फैसले लिए और जनहित में अहम कार्य किए। उनके प्रयासों की सराहना आज भी आम जनता के बीच की जाती है।
अपने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए जाने जाने वाले केवल खुराना ने वर्ष 2016 में एसएसपी उधमसिंह नगर की कमान संभाली थी। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिसिंग को नई दिशा दी और कई बड़े फैसले लिए, जिनका असर जमीनी स्तर तक देखा गया। उनके कार्यों ने न सिर्फ पुलिस विभाग बल्कि आम जनता को भी प्रभावित किया। अपने अनुशासन और कड़े नियमों का पालन करने के लिए वे प्रसिद्ध थे। उनके योगदान और कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए, उत्तराखंड पुलिस विभाग ने एक शोक संदेश जारी किया है, जिसमें उनके योगदान और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई है।
