हल्द्वानी- प्रयागराज महाकुंभ के लिए काठगोदाम से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये समय और दिन

हल्द्वानी- फैक्ट24 न्यूज़: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे काठगोदाम स्टेशन से प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। इस ट्रेन का टाइम टेबल इज्जत नगर रेल मंडल द्वारा जारी किया गया है, और यह ट्रेन कल रविवार काठगोदाम से 12 जनवरी को पहले फेरे और 27 जनवरी, 1, 10 और 24 फरवरी 2025 को रवाना होगी। और झूसी से 13, 28, जनवरी और 02,11, और 25 फरबरी को पाँच फेरों के लिए यह विशेष गाड़ी कुम्भ मेला के दौरान अनारक्षित श्रेणी में होगी, जिससे यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

ट्रेन का टाइम टेबल:
05312 काठगोदाम-झूसी कुम्भ मेला विशेष गाड़ी-
काठगोदाम से 13.50 बजे प्रस्थान
हल्द्वानी: 14.07 बजे
लालकुआं: 14.50 बजे
किच्छा: 15.14 बजे
बहेड़ी: 15.32 बजे
भोजीपुरा: 17.00 बजे
पीलीभीत: 18.10 बजे
पूरनपुर: 19.14 बजे
सीतापुर: 22.25 बजे
गोण्डा: 00.30 बजे (अगले दिन)
बस्ती: 02.10 बजे
गोरखपुर: 04.55 बजे
देवरिया सदर: 05.55 बजे
भटनी: 06.22 बजे
मऊ: 07.45 बजे
वाराणसी सिटी: 10.05 बजे
वाराणसी: 10.20 बजे
बनारस: 10.35 बजे
झूसी: 13.00 बजे

वापसी यात्रा: 05311 झूसी-काठगोदाम कुम्भ मेला विशेष गाड़ी – 
झूसी से 15.00 बजे प्रस्थान
बनारस: 17.10 बजे
वाराणसी: 17.25 बजे
वाराणसी सिटी: 17.45 बजे
मऊ: 19.30 बजे
भटनी: 21.02 बजे
देवरिया सदर: 21.30 बजे
गोरखपुर: 22.50 बजे
बस्ती: 23.55 बजे
गोण्डा: 00.20 बजे (अगले दिन)
सीतापुर: 03.40 बजे
मैलानी: 06.30 बजे
पूरनपुर: 07.25 बजे
पीलीभीत: 08.45 बजे
भोजीपुरा: 10.30 बजे
बहेड़ी: 11.12 बजे
किच्छा: 11.32 बजे
लालकुआं: 12.50 बजे
हल्द्वानी: 13.35 बजे
काठगोदाम: 13.55 बजे

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 14 और एस.एल.आर.डी के 02 कोच लगाए जाएंगे, जो यात्रियों के लिए कुल 16 अनारक्षित कोच होंगे।

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *