
देहरादून- फैक्ट 24 न्यूज़: उत्तराखंड में आज निकाय चुनावों के नतीजे आ रहे हैं, और सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश के 11 नगर निगमों में मेयर पद के लिए कुल 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके साथ ही 89 नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 445 प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
इसके अलावा, सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के वार्ड सदस्य/पार्षद पदों के लिए कुल 4,888 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह चुनाव राज्य के शहरी विकास और स्थानीय शासन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और जनता की नजरें नतीजों पर टिकी हुई हैं।
अधिक जानकारी के लिए लिंक पर देखें –
https://secresult.uk.gov.in/ElectionResultDashboard_main
