देहरादून – उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक कदम, सख्त सख्त भू-कानून पर लगी मुहर, जानिए क्या बोले CM धामी

देहरादून – फैक्ट 24 न्यूज़ : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सख्त भू-कानून को मंजूरी देने की घोषणा की है। यह निर्णय प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस कानून का उद्देश्य राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। साथ ही, यह कानून उत्तराखंड की मूल पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और वे कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि सरकार अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। यह कानून निश्चित रूप से प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

यह भू-कानून उत्तराखंड के लोगों के लिए एक बड़ी जीत है, क्योंकि लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। इससे स्थानीय लोगों की जमीन सुरक्षित रहेगी, पलायन की समस्या कम होगी और पर्यावरणीय संतुलन बना रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह कानून उत्तराखंड की सांस्कृतिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा – “राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार!” उन्होंने आगे कहा कि यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि सरकार अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *