Haldwani में शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, बेटी से छेड़छाड़

शादी का झांसा देकर महिला से युवक ने किया दुष्कर्म

हल्द्वानी उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है आप को बता दे कि पति से अलग रह रही महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म , के साथ ही आरोपी द्वारा महिला की नाबालिक बेटी से भी छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

मुखानी पुलिस को दी तहरीर में बरेली निवासी महिला ने बताया है कि वह मुखानी क्षेत्र में अपनी 12 साल की बेटी के साथ किराये में रहती है। यहीं किराये में ब्यूटीपार्लर चलाती है। कहा कि उसका पति के साथ पूर्व में ही तलाक हो चुका है। आरोप है कि एक साल पहले वह अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। इसी दौरान टैक्सी मालिक निर्मल कुमार निवासी सलियाकोट, मुक्तेश्वर से उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद उसका घर में आना-जाना शुरू हो गया। आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात आई तो युवक मुकर गया। कहा कि 10 और 11 नवंबर को वह अपने दुकान में थी। इस दौरान निर्मल उसके घर आया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *