
हल्द्वानी – फैक्ट24 न्यूज़ : नगर निगम सीट के लिए भाजपा ने गजराज बिष्ट को अपना मेयर प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि कांग्रेस की ओर से ललित जोशी चुनावी मैदान में होंगे। भाजपा ने गजराज बिष्ट पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है, जबकि चर्चा थी कि ओबीसी सीट के बाद अनारक्षित सीट पर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को टिकट दिया जा सकता है। गजराज बिष्ट भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, जैसे छात्र संघ अध्यक्ष, महामंत्री और मण्डी समिति के चेयरमैन। 2022 में उन्हें कालाढुंगी विधानसभा सीट से टिकट की उम्मीद थी, लेकिन उस वक्त भी उन्हें टिकट नहीं मिला था।
अब हल्द्वानी में भाजपा और कांग्रेस के बीच यह मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि दोनों पार्टी के प्रत्याशी अनुभवी नेता हैं। चुनाव परिणामों से यह साफ होगा कि क्या गजराज बिष्ट भाजपा के समर्थन से मेयर बन पाते हैं या ललित जोशी कांग्रेस की ओर से जीत दर्ज करते हैं।
