
हल्द्वानी – फैक्ट 24 न्यूज़ : उत्तराखंड में निकाय चुनावों की मतगणना के पहले चरण से खबरें आनी शुरू हो गई हैं। हल्द्वानी नगर निगम सीट पर भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट पहले राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं।
पहले राउंड की मतगणना में गजराज बिष्ट को 13,962 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ललित जोशी को 12,795 वोट प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट 1,167 वोटों की बढ़त पर हैं।
उत्तराखंड के 11 नगर निगमों, 89 नगर पालिका और नगर पंचायतों के परिणामों के लिए मतगणना जारी है। कुल 4,888 वार्ड सदस्य/पार्षदों के प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह चुनाव प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
