
Earthquake in Uttarakhand – उत्तराखंड में भूकंप की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। आज उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में दोपहर 2:30 बजे महसूस किए गए हैं। हालाँकि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन यह घटना क्षेत्र में भूगर्भीय गतिविधियों की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करती है।
आज शुक्रवार दोपहर 2:30 पर यह भूकंप आया। भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटकों से धरती डोली तो लोग घरों से दौड़ते हुए बाहर निकले। भूगर्भीय वैज्ञानिकों का मानना है कि इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच टेक्टोनिक गतिविधियों की वजह से इस प्रकार की हलचलें बढ़ रही हैं। यह यूरेशियन प्लेट की ओर बढ़ रही है, जिसके कारण भूगर्भीय दबाव उत्पन्न होता है। भूगर्भीय प्लेटों के टकराव से ऊर्जा का संचय होता है, जो समय-समय पर भूकंप के रूप में बाहर निकलती है। हिमालयी क्षेत्र उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं क्योंकि ये क्षेत्र इन टेक्टोनिक गतिविधियों के केंद्र में स्थित हैं।
