दिल्ली को मिली महिला मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता को राजधानी की कमान, जानिये कौन हैं नई मुख्यमंत्री

New Chief Minister Of Delhi- फैक्ट 24 न्यूज़: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। वे शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी हैं और उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। दिल्ली में भाजपा ने 45 प्रतिशत महिलायें और सात प्रतिशत वैश्य समाज को भाजपा ने साधने का काम किया है।

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद में हुआ था। उनका परिवार बाद में दिल्ली आ गया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम की डिग्री प्राप्त की और बाद में एलएलबी की पढ़ाई की। कुछ समय तक वकालत करने के बाद, वे राजनीति में सक्रिय हो गईं।

 

BJP विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। अब वे बुधवार, 20 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इस अवसर पर प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री और विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर के रूप में शपथ लेंगे।

रेखा गुप्ता की मुख्यमंत्री बनने पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। उनके आवास के बाहर महिलाएं पहुंची हैं जो रेखा गुप्ता को सपोर्ट कर रही हैं।

रेखा गुप्ता की मुख्यमंत्री बनने की प्रक्रिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने महिला मुख्यमंत्री के रूप में उनका नाम प्रस्तावित किया था, जिसे BJP ने मंजूरी दी।

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *