उत्तराखंड – कांग्रेस में छिड़ा महासंग्राम, प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, 48 साल की मेहनत को बताया निरर्थक

Uttarakhand Congress – फैक्ट 24 न्यूज़: उत्तराखंड कांग्रेस को निकाय चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा, जिसमें उन्होंने 48 वर्षों तक कांग्रेस की सेवा करने के बावजूद पार्टी के मौजूदा हालात और टिकट वितरण से नाराजगी जताई।

जोशी अपनी पत्नी रुक्मणी जोशी के लिए नगर निगम पिथौरागढ़ के मेयर पद का टिकट चाहते थे, लेकिन पार्टी ने यह टिकट अंजू लुंठी को दे दिया, जिससे वह नाखुश थे। इसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

 

मथुरा दत्त जोशी की नाराजगी के कारण कांग्रेस को निकाय चुनाव से पहले एक बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि वे पार्टी के संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर थे और टिकट वितरण में भी उनकी भूमिका थी। लिहाजा निकाय चुनावों में उनके हस्ताक्षर से सभी प्रत्याशियों के टिकट जारी हुए थे. आगामी 23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए चिंता का कारण बन सकता है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *