कपल ने दो घंटे के लिए होटल रूम बुक किया था, चार घंटे बाद बुलानी पड़ी पुलिस

कपल ने दो घंटे के लिए होटल रूम बुक किया था, चार घंटे बाद पुलिस बुलानी पड़ी

Fact24News:झांसी में मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमी युगल ने दो घंटे के लिए रूम बुक किया था। जब चार घंटे बाद भी दोनों बाहर नहीं आए तो पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस के आने से पहले होटल वालों ने अपने स्तर से भी अंदर की हलचल जानने की कोशिश की। दरवाजा भी खटखटाया। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर रोशनदान से झांका तो पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर दोनों फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो देखा कंबल के किनारों को फाड़कर दोनों ने रस्सी बनाई है और उसी से फांसी लगाकर जान दे दी है।

 

पता चला कि दोनों मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। माना जा रहा है कि परिजनों के शादी के लिए तैयार नहीं होने के कारण ही दोनों ने सुसाइड का रास्ता चुना है। फिलहाल पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच पड़ताल कराई है। आगे की कार्रवाई परिजनों की तहरीर के बाद होने की बात कह रही है।

 

मऊरानीपुर के मोहल्ला गांधी स्थित टीकमगढ़ बाईपास पर स्थित एक होटल में दोनों प्रेमी युगल बुधवार की शाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने दो घंटे के लिए रूम लिया था। चार से पांच घंटे बाद भी दोनों रूम से बाहर नहीं निकले तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं सुनाई दी तो रोशनदान से झांक कर देखा तो हैरान रह गए। दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटक रहे थे।

 

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, कार्य वाहक सीओ गरौठा रजेश राय, कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। दरवाजा तोड़ा गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

 

उनके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद उनके बारे में जानकारी मिली। पता चला कि लड़की कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की गांव स्यावरी की मनीषा अहिरवार थी। लड़का टीकमगढ़ (मप्र) का राहुल अहिरवार था। दोनों में काफी समय से जान-पहचान थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजन दोनों की दोस्ती और शादी के खिलाफ थे। लड़की की कहीं और शादी की तैयारी भी हो रही थी।

एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि युवक-युवती के शव होटल के कमरे में मिले हैं। उनके परिजनों को खबर कर दी गई। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सत्यता सामने आएगी, इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

 

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *